हरिद्वार। नशा मुक्त समाज के संकल्प को साकार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब चार किलो अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 03 किलो 946 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।
पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार 2026” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में बहादराबाद पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को गश्त और चेकिंग के दौरान पुराना पावर हाउस, बहादराबाद क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 03 किलो 946 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुर्बान पुत्र जाकिर, निवासी बेडपुर, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी से गांजे की खरीद-फरोख्त के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी चौकी कस्बा बहादराबाद उपनिरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल शाह आलम तथा पीआरडी जवान अमजद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *