
हरिद्वार / रानीपुर। रानीपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए करीब दो लाख रुपये कीमत के 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को वापस सौंपे। मोबाइल मिलने के बाद लोगों ने हरिद्वार पुलिस का आभार जताया।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए CEIR पोर्टल का लगातार उपयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग तिथियों में सितंबर 2026 के दौरान 10 मोबाइल फोन तलाश किए।
पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन गुम होने के बाद कई स्वामियों ने उनके वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। CEIR पोर्टल के माध्यम से इन मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द कर दिया गया।
मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने रानीपुर पुलिस की इस कार्रवाई के लिए धन्यवाद किया।
पुलिस टीम में मनोहर सिंह भंडारी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर, कांस्टेबल प्रेम सिंह, कांस्टेबल विवेक गुसाईं, कांस्टेबल अमन तोमर शामिल रहे।