हरिद्वार। एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज में 09 से 15 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे ‘राष्ट्रीय हिंदी दिवस’ एवं ‘हिंदी सप्ताह’ के क्रम में शुक्रवार को तृतीय दिवस पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘भारतीय लोकतंत्र में अधिकार एवं दायित्वों के मध्य सामंजस्य’ अथवा ‘महिला सशक्तिकरण -अधिकार एवं दायित्व’ रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने मौलिक विचारों को निबन्ध के माध्यम से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता का संयोजन महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC), पर्यावरण प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, लीगल ऐड सेल, एंटी ड्रग सेल, हिन्दी विभाग तथा मानक क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष महंत डॉ. रवीन्द्र पुरी महाराज ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने लोकतंत्र में अधिकार और कर्तव्य के संतुलन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र में यदि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें तो अधिकार स्वतः ही प्राप्त हो जाते हैं। इस प्रकार की रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना और उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं का सर्वांगीण विकास होता है।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से अपराजिता एमए हिन्दी एवं आकृति जरारे बी.कॉम. तृतीय सेमेस्टर रही, द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से खुशी उपाध्याय बीए एवं कशिश बीएससीतृतीय सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान पर लक्ष्मी सक्सेना बीकॉम प्रथम सेमेस्टर रही।
वहीं सांत्वना पुरस्कार ओमिशा बीए
तथा विशिष्ट पुरस्कार खुशी शर्मा को दिया गया। निर्णायक मण्डल में सरोज शर्मा एवं लता शर्मा रही।
प्रतियोगिता में अलीना, सोनाक्षी, ओमिशा, मंथन, हिमांशी, संध्या पांडे, रोहित वरियाल, वैशाली, मनीष, गजल, कशिश सैनी, सलोनी, दीपा, पलक, तरुण, प्रकृति शर्मा, मानसी, प्रिया रावत, एंजला विन्सेट, अनुज, सोनी खन्ना, प्रीति, आयुषी, दीपिका जोशी एवं ललिता शाह सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हिन्दी विभाग की शिक्षिकाओं आशा शर्मा, लता शर्मा, मोना शर्मा, रेनू सिंह एवं अनुरिषा का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *