
हरिद्वार। गुरुवार को स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलॉजी (एसडीआईएमटी) ने अपना 18वां स्थापना दिवस हवन-पूजन के साथ धूमधाम से मनाया। जिसमें संस्थान के अध्यापकगणो के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राओं ने हवन में आहूति डाली। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ. जयलक्ष्मी ने बताया कि संस्थान की स्थापना आज ही के दिन 3 सितम्बर 2009 को की गयी थी। संस्थान में एमबीए, बीबीए, बीसीए एवं पोलिटेक्निक कोर्स का संचालन हो रहा है। स्वामी दर्शनानन्द गुरूकुल महाविद्यालय के आचार्य विरक्त देव एवं स्वामी नारायण देव ने बताया कि एसडीआईएमटी का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्राचीन शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा प्रदान कराना है। पं. हेमंत तिवारी ने हवन की महत्ता पर प्रकाश डाला, उन्होंने बताया कि यज्ञ के द्वारा की गयी पूजा समस्त पूजा में सर्वश्रेष्ठ है, क्योंकि इसमें प्रत्यक्ष रूप से अग्नि देव आहूति ग्रहण करते है और हमारा कल्याण करते हैं। इस अवसर पर हवन में आहूती देने वालों में कश्मीरी लाल गोयल, चमेली देवी, डॉ. जयलक्ष्मी, अशोक गोतम, पंकज चौधरी, अनुराग गुप्ता, आशीष कुमार, धरणीधर वाग्ले, वर्षा रानी, ज्योति राजपूत, उमेश चंद्रा, देवेन्द्र सिंह रावत, दिलखुश, वैशाली चौहान, शुभम सिंह, अंकुर चौहान के साथ-साथ संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
