
हरिद्वार। शिवपुल दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग मार्ग के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने कुंभ मेला 2027 के विकास कार्यों में दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के नजदीक नगर निगम प्रशासन द्वारा बनाए जा रहे नए वेंडिंग जोन में व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की मांग को लेकर लघु व्यापार एसो. के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कर कुंभ मेला नगर निगम प्रशासन से संयुक्त रूप से मांग की कि गंगा कॉरिडोर परियोजना में नगर निगम में पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों को बनाए जा रहे नए वेंडिंग जोन में स्थापित किए जाने की मांग को प्रमुखता से दोहराया।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा शिवपुल दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग मार्ग के फुटपाथ के कारोबारी रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर लघु व्यापारी नगर निगम प्रशासन द्वारा आवंटित किए गए कारोबारी लाइसेंस के नियम शर्तों के अनुसार अपना स्वरोजगार करते चले आ रहे हैं कुंभ मेला 27 के विकास कार्यों में गंगा कॉरिडोर परियोजना में स्थानीय कारोबारी लघु व्यापारियों को नए वेंडिंग जोन में समाहित किया जाना न्याय संगत होगा। उन्होंने कहा शीघ्र ही लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ कुंभ मेला प्रशासन को समस्त मेला क्षेत्र में किया जा रहे विकास के कार्यों में जैसे कि पार्किंग मठ-मंदिरों, अखाड़े के नजदीक नगर निगम में पंजीकृत रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार और नई जगह वेंडिंग जोन के रूप में चिन्हित किए जाने से सैकड़ो लघु व्यापारी अपने परिवार की जीविका निर्विघ्न रूप से संचालित कर सकेंगे।
फेरी समिति सदस्य वरिष्ठ लघु व्यापारी नेता कमल सिंह ने कहा दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के नजदीक बनाए जाने वाले नए वेंडिंग जोन की मांग काफी वर्षों से स्थानीय लघु व्यापारी करते चले आ रहे हैं और नगर निगम प्रशासन द्वारा शिवपुल दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग मार्ग पर लगभग 50 से 60 नगर निगम प्रशासन से आवंटित लाइसेंस विक्रय प्रमाण पत्र के लाभार्थी हैं। स्थानीय लाइसेंस धारक लघु व्यापारियों को नए वेंडिंग जोन में समाहित किए जाने की प्रक्रिया नगर निगम प्रशासन द्वारा शीघ्र अमल में लानी चाहिए। उन्होंने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी स्थानीय कारोबारी लघु व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र व्यवस्थित नहीं किया गया तो योजनाबद्ध तरीके से आंदोलन किए जाएंगे।
बैठक का आयोजन दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के प्रांगण में किया गया। बैठक में अनुज कुमार त्रिवेदी, प्रेम प्रकाश ठाकुर, किशन, अजय कुमार, रितेश कुमार, गंगा राम, मनोज, गोपाल कृष्ण, चंदन सिंह रावत, मनीष, ओमप्रकाश, रवि शर्मा, नरेंद्र आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
