हरिद्वार। शनिवार को एसएमजेएन पीजी कॉलेज में वट सावित्री व्रत और शनिश्चरी अमावस्या के विशेष संयोग पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर कॉलेज की सुहागिन महिला प्राध्यापिकाओं ने सामूहिक रूप से वटवृक्ष की पूजा-अर्चना की।
विवाह योग्य और सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाने वाले इस व्रत के दिन, कॉलेज परिसर में स्थित वटवृक्ष की प्राध्यापिकाओं द्वारा विधि-विधान से लता शर्मा के नेतृत्व मे पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने वटवृक्ष की परिक्रमा कर और सूत बांधकर अपने पति की लंबी आयु तथा अखंड सुहाग के लिए प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि इस बार वट सावित्री व्रत के साथ शनिश्चरी अमावस्या का भी विशेष योग पड़ गया है, जिससे इस दिन का धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ गया।
इस मांगलिक अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने पूजा में सम्मिलित सभी शिक्षिकाओं और महिला कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और उनके सुखी व सौभाग्यशाली जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित संजय माहेश्वरी, शिव कुमार चौहान, मोहन चंद्र पांडे, विजय शर्मा, वैभव बत्रा, विनय थपलियाल, नलिनी जैन, सुषमा नयाल, शिवकुमार चौहान, लता शर्मा, मिनाक्षी शर्मा, सरोज शर्मा, मोना शर्मा, रिंकल गोयल, ऋचा मिनोचा, कविता छावड़ा, यादवेंद्र सिंह, पल्लवी राणा, पद्मावती तनेजा, आरती, रजनी सिंघल, गीता शाह, हेमवन्ती कांलदी भव्या भगत वंदना योगेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
कॉलेज परिवार के अन्य सदस्यों और स्टाफ ने भी इस कार्यक्रम में सहभागिता की और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *