Haridwar। ” काम करने वाले व्यक्ति की सब जगह पूछ होती है” ये कहावत उत्तर प्रदेश निर्माण निगम से प्रतिनियुक्ति पर प्राधिकरण में आए राजन सिंह पर सटीक बैठती है, हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता राजन सिंह की कार्यशाली से फरियादी बहुत प्रभावित है,

प्राधिकरण में आने के बाद ही राजन सिंह की कार्यशैली से फरियादी बहुत ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं। हरिपुर कला के रहने वाले राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि राजन सिंह के प्राधिकरण में आने के बाद से वहां पर नक्शा पास करना बहुत ही आसान हो गया है, पहले जो फाइल प्राधिकरण में रुकी रहती थी अब वह फाइल फटाफट पास होती है, राजन सिंह प्राधिकरण में ऐसे अधिकारी है जो फुल टाइम सभी जन सामान्य के लिए उपलब्ध रहते हैं और सभी की सुनवाई करके उनकी समस्या का तत्काल निस्तारण करते हैं।

कई लोगों की आंख की किरकिरी बने हुए है राजन सिंह

राजन सिंह अपनी निष्पक्ष कार्यशैली से कुछ भूमाफिया, अवैध निर्माण कर्ता और प्राधिकरण के दलालों की आंख की किरकिरी बने हुए हैं।
प्राधिकरण में राजन सिंह के प्राधिकरण में ज्वाइनिंग के साथ से ही एक लॉबी उनकी छवि खराब करने और अनर्गल बयान बाजी, मिथ्या आरोप लगाकर समय-समय पर उन्हें डिस्टर्ब करने का काम कर रही है,

राजन सिंह धामी सरकार की योजना को जन जन तक पहुंचाने और प्राधिकरण के कार्यों के जन सामान्य के लिय आसान करने का कार्य निरंतर कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *