हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार की ओर से जगजीतपुर स्थित जिला कार्यालय में संविधान गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान दुनिया के सबसे विशाल और सशक्त संविधानों में से एक है। हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अवसर प्रदान करता है और एक गरीब व्यक्ति को भी देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने की ताकत देता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति के बजाय संतुष्टिकरण के सिद्धांत पर काम करती है। गरीबों को राशन, आवास, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराना भाजपा की प्राथमिकता है। यही पार्टी का संकल्प है।
आशुतोष शर्मा ने कहा कि जो लोग संविधान को अपनी जेब में लेकर घूमने की बात करते हैं, उन्होंने ही संविधान का सबसे अधिक अपमान किया है। भाजपा संविधान की रक्षा और उसके मूल्यों को बनाए रखने के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करती रहेगी।
जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि संविधान गौरव दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान के मूल्यों के प्रति अपने दायित्वों को दोहराने का संकल्प दिवस है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संविधान के मूल्यों और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को हर घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। जिला हरिद्वार में संगठन पूरी मजबूती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष तरुण नय्यर, सीमा चौहान, निपेंद्र चौधरी, रेशु चौहान, बिंदर पाल, पारुल चौहान, राजीव भट्ट, गौरव वर्मा, चित्र कुमार सैनी, नकली राम सैनी, मनोज शर्मा, निर्मल सिंह, प्रताप प्रधान, कैलाश भंडारी, वरुण वशिष्ठ, प्रशांत शर्मा, पवन राठौड़, विनीत प्रताप सिंह चौहान, कदम सिंह, ओम प्रकाश सिंह सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *