हरिद्वार। शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा हरिद्वार द्वारा आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट में “युवा संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान ने की। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री युवा मोर्चा आदर्श कश्यप ने किया तथा कार्यक्रम के संयोजक सचिन चौहान रहे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला हरिद्वार के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा हमारे देश का गौरव हैं। विकसित भारत के निर्माण का मान और सम्मान आने वाले समय में युवाओं के ही कंधों पर है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा सशक्त नकल विरोधी कानून बनाया गया है जिससे अब सरकारी नौकरियां पात्र लोगों को ही मिल रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को 03 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक काम किया है। मुख्यमंत्री द्वारा यूसीसी लागू करना भी एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि विपक्ष द्वारा फैलाई जा रहे हैं झूठे नरेटिव को जनता के सामने उजागर करने का काम युवा साथियों का है। आज का युवा पढ़ा लिखा और समझदार है और जानता है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की और अग्रसर है और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना हम सबका उद्देश्य है।
भाजपा जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन की रीढ़ होती है। पार्टी की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिनव चौहान ने कहा कि युवा मोर्चा के द्वारा बूथ स्तर तक युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
युवा मोर्चा जिला महामंत्री सूर्यकांत सैनी ने कहा कि आज के युवा पढ़े-लिखे और जागरूक हैं। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा।
जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने स्टार्टअप, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे प्लेटफार्म के माध्यम से देश के हजारों-लाखों युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया है। आज का युवा केवल नौकरी चाहने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बन रहा है। सोशल मीडिया और नए तकनीकी माध्यमों के जरिए युवा पार्टी की रीति-नीति और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट सचिन चौहान ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश और जिला नेतृत्व द्वारा युवा मोर्चा को जो भी कार्यक्रम दिए जाएंगे, उन्हें सफल बनाने का काम युवा मोर्चा पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ करेगा।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा तरुण चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज यादव, दीपक रावत, मनीष चौहान, सचिन चौहान, शशि झंडवाल, तेजपाल चौहान, रेनू चौधरी, विजय सैनी, राहुल चौहान सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *