
हरिद्वार / रानीपुर। हरिद्वार के कोतवाली रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़मीरपुर में पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सोमवार की रात आरोपी द्वारा अपने परिजनों के साथ आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए झगड़ा और मारपीट की जा रही थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान देशराज (55 वर्ष) पुत्र अतर सिंह, निवासी ग्राम गढ़मीरपुर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 170 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार (चौकी प्रभारी सुमननगर), कांस्टेबल जोत सिंह और होमगार्ड गोविंद कुमार शामिल रहे।
