हरिद्वार। हरिद्वार में शनिवार को गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया। होटल गंगा हेरिटेज के सामने गंगा में स्नान करते समय 21 वर्षीय युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
युवक की पहचान राजू रावत पुत्र ओमपाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी मिर्जापुर, बरेली, तहसील फरीदपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
युवक को डूबता देख मौके पर मौजूद SDRF और जल पुलिस की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। डूबते हुए युवक को बहते हुए होटल सूर्योदय के सामने तक पहुंचने पर SDRF के सनी कुमार ने तत्परता दिखाते हुए गंगा से सकुशल बाहर निकाल लिया।
समय रहते किए गए रेस्क्यू के चलते युवक की जान बच गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। कांवड़ मेले के दौरान गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जल पुलिस और SDRF की टीमें लगातार मुस्तैद हैं।
