हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में गुरुवार को उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा के नेतृत्व में भीमगोड़ा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए खोखों और ठेलियों को हटाया गया।
वहीं दूसरी ओर उप जिलाधिकारी मुख्यालय एवं नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में ललतारौ पुल से अपर रोड क्षेत्र तक नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान सार्वजनिक मार्गों पर अवैध रूप से स्थापित खोखे और ठेलियां हटाए गए।
प्रशासन का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा तथा आगामी कांवड़ मेले के सुचारु और व्यवस्थित संचालन को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *