हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की उत्तराखंड इकाई में बड़ा संगठनात्मक निर्णय लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे ने जारी आदेश में बताया कि हरिद्वार जिला अध्यक्ष नरेश गुप्ता को संगठन विरोधी गतिविधियों एवं संदिग्ध कार्यकलापों के आरोपों के चलते NUJ (I) की प्राथमिक सदस्यता से आजीवन निष्कासित कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार संगठन की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विकास झा को हरिद्वार जिले का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें आगामी आदेश तक संगठन की जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे ने कहा कि संगठन की गरिमा, अनुशासन और पत्रकार हित सर्वोपरि हैं। संगठन विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से संगठन के नियमों एवं सिद्धांतों का पालन करने का आह्वान किया।
इस निर्णय के बाद हरिद्वार इकाई में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर नई जिम्मेदारियां कार्यवाहक अध्यक्ष विकास झा के नेतृत्व में संचालित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *