
हरिद्वार। मेयर किरण जैसल ने नारियल फोड़कर वार्ड 14 ऋषिकुल क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा नेता मुकेश कौशिक और पार्षद ललित सिंह रावत भी मौजूद रहे। मेयर किरण जैसल ने कहा कि वार्ड वासियों की समस्याओं को हल करना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनसमस्याओं का निराकरण कर लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम की योजनाओं को प्रमुखता से लागू किया जा रहा है। मेयर ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित में अनेक विकास योजनाएं संचालित कर रही है। जिनका लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काफी समय से क्षेत्र के लोग सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। मेयर ने बताया कि वार्डों में बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है। समस्याओं का संज्ञान लेकर भाजपा प्रतिनिधि भी लगातार सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड को आदर्श रूप में स्थापित करना उनका लक्ष्य है। भाजपा नेता मुकेश कौशिक ने कहा कि हरिद्वार का समग्र विकास करना ही भाजपा की प्राथमिकता है। पार्षद ललित सिंह रावत ने मेयर किरण जैसल का आभार जताते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण में मेयर की निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। पार्षद भी अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को हल करने में मेयर का सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान संजना शर्मा, मंगू सिंह, रणजीत सिंह, दीपक नौटियाल, कमल कौर, पूजा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
