हरिद्वार। शनिवार को स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एसडीआईएमटी) पॉलिटेक्निक, हरिद्वार में आयोजित पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बजाज मोटर्स लिमिटेड ने कुल 11 विद्यार्थियों का चयन किया। चयनित छात्रों में एसडीआईएमटी के 09, कोर कॉलेज का 01 और रामानन्द इंस्टिट्यूट का 01 छात्र शामिल है।
चयनित विद्यार्थियों में विशु कुमार, हर्ष कर्णवाल, सागर कुमार, तुषार राघव, प्रिंस, अमन ठाकुर, आशीष यादव, मयंक, धीरज, कोर कॉलेज के तनिष्क मेहता तथा रामानन्द इंस्टिट्यूट के हिमांशु चौधरी शामिल हैं। इन सभी का चयन विभिन्न चरणों में आयोजित साक्षात्कार प्रक्रिया के आधार पर किया गया।
संस्थान की निदेशक डॉ. जयलक्ष्मी ने बताया कि बजाज मोटर्स लिमिटेड की ओर से एजीएम (एचआर) अरविन्द सिंह और प्रोडक्शन इंचार्ज मनोज कुमार आर्या ने छात्रों को कंपनी की कार्यप्रणाली, कार्य संस्कृति और करियर संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद लिखित एवं साक्षात्कार के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की गई।
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य पंकज चौधरी, प्लेसमेंट हेड अशोक कुमार गौतम, प्लेसमेंट कॉर्डिनेटर आशीष कुमार, उमेश चंद्रा सहित अनुराग गुप्ता, अंजुम सिद्दीकी, देवेन्द्र सिंह रावत, धरणीधर वाग्ले, दिव्या राजपूत, विकास अग्रवाल, वैशाली, वर्षा रानी, कशिश, सुधांशु, दिलखुश और ज्योति राजपूत समेत समस्त स्टाफ ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *