हरिद्वार। मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (NMOPS) उत्तराखंड, जनपद हरिद्वार के संयोजन में पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण के विरोध एवं टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर एक विशाल एवं ऐतिहासिक बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली जटवाड़ा पुल, ज्वालापुर से प्रारम्भ होकर चंद्राचार्य चौक, भगत सिंह चौक, चिन्मय डिग्री कॉलेज होते हुए रोशनाबाद, हरिद्वार (जिलाधिकारी कार्यालय) तक निकाली गई।
रैली में जनपद के विभिन्न विभागों के हजारों शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर “पुरानी पेंशन बहाल करो”, “एनपीएस खत्म करो”, “निजीकरण बंद करो” एवं “टीईटी अनिवार्यता समाप्त करो” जैसे नारे लगाते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। पूरे मार्ग में रैली को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ।
रैली के समापन पर प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिलाधिकारी, हरिद्वार के माध्यम से प्रधानमंत्री, भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया गया, जिसमें संगठन की प्रमुख मांगों को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया गया।

संगठन की प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं…
1- पुरानी पेंशन व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से बहाल किया जाए।
2- सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगाई जाए एवं पुनर्विचार किया जाए।
3- 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से पूर्णतः मुक्त किया जाए।

संगठन ने अवगत कराया कि इन मांगों के संबंध में प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों में व्यापक असंतोष व्याप्त है तथा यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
रैली में प्रांतीय अध्यक्ष जितमणि पैन्यूली, महामंत्री मुकेश रतूड़ी, कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, संरक्षक मुकेश चौहान, मनोज सैनी, उपाध्यक्ष वीरसिंह पंवार, जनपद संयुक्त मंत्री मोहित मनोचा, प्रभारी सदाशिव भास्कर, जिलाध्यक्ष सुखदेव सैनी, जिलामंत्री दीपक चौहान, राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अश्वनी चौहान, मंत्री हेमेंद्र चौहान, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सैनी, ललित मोहन जोशी, अनिल चौधरी, ईश्वर दत्त, दर्शन सिंह पंवार, मनोज बरछीवाल, विनय कुमार, खीमानंद भट्ट, अरुण कुमार,कुलदीप सैनी मुकांशी, रघुवंशी, तारा सिंह, चंद्रकांत बिष्ट, ज्योतिराम, बबलू सिंह, अदना, सतेन्द्र कुमार बृजमोहन मौर्य, सोमपाल सिंह, राजीव शर्मा, तेजवीर सिंह, कृष्णपाल सिंह, इकराम अहमद, संदीप पाराशर, मदनपाल सिंह, अखिलेश धारीवाल, श्रीमती मीनाक्षी बालियान, निरोम चौधरी, रवि कुमार, अमित कुमार, अतुल कुमार, निशांत चौहान, अर्चना, नीलम, प्रतिमा सिंह, बबीता शर्मा, जॉनी प्रसाद, शिवकुमार पाल, कुलदीप सिंह, विनोद उपाध्याय, विधि गुप्ता, मनोज चंद, सचिन पवार, कुलदीप सैनी, सरिता मलिक, चंद्रपाल सिंह धीमान, राजकुमार सैनी, ओमप्रकाश सोनकर, यशपाल सिंह, अर्चना आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *