
रानीखेत (सतीश जोशी) भाजपा सरकार द्वारा नई शराब बिक्री नीति जिसमें 50 लीटर तक शराब हर कोई घर मे रख सकेगा। ताकि युवा और जनता नशे की ओर उन्मुख हो सकें। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के आह्वान पर समस्त महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गांधी चौक पर जिलाध्यक्ष गीता पवार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूँका।
धामी सरकार की नई शराब बिक्री नीति पर बिफरे कांग्रेस जनों ने कहा कि भाजपा की सरकार नशे को बढ़ावा देकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा रोजगार नहीं नशा दो की नीति अपना रही है। महिला सुरक्षा को लेकर भी धामी सरकार फेल साबित हुई है प्रदेश में आज महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने किया। मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने वालों में महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार,वरिष्ठ कांग्रेसी विश्व विजय सिंह माहरा, एस०सी० विभाग महिला ब्लॉक अध्यक्ष कंचन आर्या, नगर उपाध्यक्ष महिला बसंती डोरियाल, दीप उपाध्याय, पंकज गुरुरानी, सुरेन्द्र पवार, हेमंत बिष्ट, त्रिलोक आर्या, प्रजापति पांडेय आदि लोग मौजूद थे।
