हरिद्वार/ एडमिन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करण माहरा जी के निर्देशानुसार आज महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के तत्वाधान में UKSSC उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग भर्ती,सहकारिता विभाग भर्ती में घोटाला,शिक्षा विभाग में हुई भारी धांधली व घोटालों के विरोध में प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान पूर्व राज्यमंत्री व प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि आज प्रदेश में सरकारी भर्ती के नाम पर युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है उनसे नौकरियों में भर्ती के लिए 15- 15 लाख रूपये लेकर योग्य बेरोजगारों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार युवा व महिला विरोधी है।योग्य युवाओं के साथ धोखा कर के अयोग्य बेरोजगारों को पर्दे के पीछे से 15- 15 लाख रुपए लेकर भर्ती किया जा रहा है।इसमें सरकार के विभागीय सचिव व मंत्री शामिल हैं।यदि कोई उनसे घोटाले पल प्रश्न करता है तो उसको मंत्री द्वारा धमकाया जाता है।मिडिया तक को ये हिटलरशाही,बेलगाम मंत्री धमका रहे हैं।उनके खिलाफ CBI जांच होनी चाहिए।
पूर्व रानीपुर विधानसभा प्रत्याशी व श्रमिक नेता राजबीर चौहान व पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि चुनाव में यह सरकार 2 करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने की बात कर रही थी परंतु इसके विपरीत युवाओं का भविष्य बर्बाद करके स्वयं सरकार योग्य बेरोजगारों का भविष्य अयोग्य पात्रो को खुले आम बेच रही है। इसके पीछे सीधे-सीधे सरकार का हाथ है।इन देश द्रोहियों को जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए।पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी तथा युवाविधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि यह सरकार शुरू से ही घोटालेबाज है जब से उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनी है यह घोटालों में लिप्त हैं। घोटाला खुलते ही सीनाजोरी शुरू कर देते हैं।परंतु लगातार हो रहे घोटाले इस भाजपा सरकार के ताबूत में अंतिम कील साबित होगी।दिल्ली में होने वाली 4सितम्बर की महारैली ये भी शाबित कर देगी। कार्यक्रम में ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी,कनखलअध्यक्ष शुभम अग्रवाल,सुभाषनगर अध्यक्ष कैलाश प्रधान,पूर्व सभासद अशोक शर्मा,चौ बलजीत सिंह,पूर्व महिलाध्यक्ष अंजू द्विवेदी,धर्मपाल ठेकेदार,पूर्व सभासद संजय शर्मा,IT अध्यक्ष ई आकाश बिरला,IT प्रदेश सचिव शुभम जोशी,पार्षद तहसीन अंसारी,पार्षद जफर अब्बासी,हाजी रफी खान,प्रदेश सचिव जटाशंकर श्रीवास्तव,डा वसीम सलमानी,सत्यपाल शाष्त्री,महासचिव जितेंद्र सिंह,फैय्याज अली,सत्येंद्र वशिष्ठ,नवेज अंसारी,अरविंद चंचल,एड सतीश दूबे,हरद्वारी लाल,राजेंद्र श्रीवास्तव,रचित अग्रवाल,हरिशंकर प्रसाद,जगदीप असवाल, बृजमोहन बडथ्वाल,अमित नौटियाल,सौरभ सैनी,रईस अब्बासी,बी के सिन्हा,त्रिपाल शर्मा,विरेंद्र भारद्वाज,रणजीत पांडे,भूषण सिंह,राजकुमार आदि उपस्थित थे।