हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित निजी एकेडमी में आयोजित 11वीं जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में नन्हे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के 08 वर्ष आयु वर्ग की क्वाड कैटेगरी में रोहालकी किशनपुर निवासी एवं निजी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 02 के छात्र भूविक चौहान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
कड़े मुकाबले के बीच भूविक ने लगातार जीत दर्ज कर सभी को प्रभावित किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अलग-अलग वर्गों में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।
आयोजकों ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और खेलों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *