हरिद्वार/ एडमिन

हरिद्वार। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के साथ सेना के कई जवानों के हेलीकॉप्टर में दुर्घटना में हुई मृत्यु पूर्व मेयर मनोज गर्ग के नेतृत्व में गोविंदघाट समिति और टीम जीवन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गोविंद घाट पर गंगा किनारे पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने देश और राष्ट्र हित में पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वे हमेशा याद किए जाएंगे और दिलों में वास करेंगे। उनकी ख्याति हमेशा रहेगी। वे देश के सच्चे और बहादुर सपूत थे।
बृहस्पतिवार को गोविंदघाट समिति और टीम जीवन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गोविंद घाट पर गंगा किनारे पूर्व मेयर मनोज गर्ग के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के निधन से पूरा देश शोक संतृप्त है। मनोज गर्ग ने कहा कि देश की सेना में जोश भरने और सेना में भर्ती करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने पाकिस्तान के तिरछी टोपी के ब्यान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जनरल बिपिन रावत ने अपने वक्त्व में कहा था कि पाकिस्तान को तिरछी टोपी वालों ने छटी का दूध याद दिला दिया था।
समिति के प्रधान श्रवण गुप्ता और ठाकुर तेज सिंह ने कहा कि देश का इतिहास सपूतोें के बलिदान से भरा हुआ है। जनरल बिपिन रावत के ऐतिहासिक निर्णयों को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके विचार और आदर्श हमेशा सृष्टि में गूंजते रहेंगे।
इस मौके पर कृष्णलाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, विनित अग्रवाल, माधविक मित्तल, रविश गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, महावीर मित्तल, कपिल पाल, मोहित अरोड़ा, प्रतीक गुप्ता, सुभाष चंद, नमित गोयल, अश्वनी धीमान, वैभव कौशिक, सीएम अमन अरोड़ा, सीए अनमोल गर्ग, राजकमल शर्मा, प्रीत कमल सारस्वत, राजीव जोशी, प्रफुल्ल ध्यानी, डॉ गजेंद्र त्यागी, महेश धीमान, अशोक गुप्ता, डॉ अजय, दर्शन लाल शर्मा, जेके मोंगा, नृपाल चौधरी, सचिन बंसल, राजीव शर्मा, जगमोहन सिंह नेगी, कृष्णलाल शर्मा, एचसी कुकरेजा, विनोद शर्मा, एसएस राणा, अनिल गुप्ता, राहुल शर्मा, हितेश अग्रवाल, राहुल गुप्ता, आरपी पंत, अंकुर पालीवाल, अमित शर्मा, दीपक तालियान आदि शामिल हुए।