पूर्व कैबिनेट मंत्री और कई बार के भाजपा विधायक रहे केदार सिंह फोनिया का शुक्रवार को निधन हो गया है। फोनिया देहरादून के नेहरू कॉलोनी में रह रहे थे, जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। फोनिया यूपी और उत्तराखंड के समय बद्रीनाथ सीट से विधायक रह चुके हैं। वो यूपी में कल्याण सिंह सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री भी रह चुके थे। 1992 में अयोद्धा राम मंदिर आंदोलन के दौरान, मंदिर परिसर की जमीन अधिगृहित करने के आदेश पर बतौर पयर्टन मंत्री उन्होंने साइन किए थे। फोनिया को 2012 में भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो उन्होने भाजपा छोड़कर, उत्तराखंड रक्षा मोर्चा का दामन थाम लिया था। हालांकि 2019 में वो फिर भाजपा में शामिल हो गए थे।

इधर, बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तरप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पार्टी संगठन एवं राज्य के विकास में उनका योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। वे एक समर्पित जन नेता के तौर पर सदैव याद किए जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *