हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटा मुरादनगर में बहुजन समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं ने एकजुट होकर विधायक रवि बहादुर को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
ग्राम कोटा मुरादनगर में मांगेराम के आवास पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने फीता काटकर गांव में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की जो तस्वीर आज दिखाई दे रही है, वह विधायक रवि बहादुर के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने कहा, “मेरा लक्ष्य ज्वालापुर के हर गांव और हर गली तक विकास पहुंचाना है। बहुजन समाज का यह समर्थन मेरे लिए नई ऊर्जा का स्रोत है।”
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों के साथ गांव की गलियों का भ्रमण कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी भी ली तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने एक स्वर में विधायक रवि बहादुर के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए उनके विकास कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर प्रधान मुजम्मिल, मांगेराम, रणधीर सिंह, रविन्द्र, राजू, मिथुन, रजत, शिव कुमार, यशपाल सिंह, रविन्द्र सैनी, जगवीर सिंह, सोनू, जसवीर सिंह, डॉ. मांगेराम, सुरेंद्र कुमार, लोकेश सैनी, इरशाद सलमानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *