हरिद्वार / कनखल। कोतवाली कनखल क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आने पर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, बजरीवाला निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री, जो रोज स्कूल आती-जाती है, को एक युवक पिछले 5-6 दिनों से परेशान कर रहा था और उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली कनखल में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। महिला प्रकरण व नाबालिग से जुड़ा मामला होने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रियाज पुत्र हुसैन अली, निवासी गुर्जर बस्ती पदार्था थाना पथरी (हाल निवासी बजरीवाला, कनखल) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक सीमा आर्य, हेड कांस्टेबल संजय धनाई, कांस्टेबल विशन चौहान व कांस्टेबल जितेंद्र राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *