हरिद्वार। शुद्धता एवं स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए परंपरागत और स्वादिष्ट भोजन परोस रहे श्री गुरुजी कैटर्स के स्वामी जलज कौशिक ने धर्मनगरी में अपनी विशेष पहचान स्थापित की है। पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि भोजन बनाने में जलज कौशिक किसी प्रकार का समझौता नहीं करते हैं और अपनी देखरेख में विवाह समारोह, अखाड़ों में होने वाले भंडारों, जन्मदिन की पार्टियों में परंपरागत और मिलावट रहित भोजन उपलब्ध करते हैं। भोजन तैयार करने से पूर्व मां अन्नपूर्णा की पूजा-अर्चना की जाती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। सिल्वर के बर्तनों और प्लास्टिक का किसी भी प्रकार इस्तेमाल नहीं किया जाता है। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि खाना तैयार करने में कड़ी मेहनत लगती है। इसलिए खाना लजीज और स्वादिष्ट होना चाहिए। मेहनत और दिल से खाना बनाने से स्वाद अपने आप ही आ जाता है। इसीलिए लोग श्री गुरूजी कैटर्स के खाने के दीवाने हैं और लोगों का प्यार ही हमारी पहचान है। उन्होंने बताया कि खाना बनाने में साफ-सफाई, शुद्धता, संस्कृति, परंपरांओं और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाता है। अखाड़ों, आश्रमों में होने वाले विशाल भंडारों में भी भोजन की व्यवस्था श्री गुरुजी कैटर्स द्वारा बेहतर तरीके से निभायी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *