हरिद्वार। शहर में स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए सैफली कंपनी ने अपने नए डिस्ट्रीब्यूटर “आराध्या डेवलपर्स” का उद्घाटन किया। इस मौके पर कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी द्वारा निर्मित लिथियम आयन बैटरियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि ये बैटरियां खासतौर पर ई-रिक्शा, टू-व्हीलर और घरेलू उपयोग के लिए बेहद उपयोगी हैं। कंपनी का दावा है कि पारंपरिक बैटरियों के मुकाबले ये अधिक टिकाऊ, लंबे समय तक चलने वाली और बेहतर प्रदर्शन देने वाली हैं।
आराध्या डेवलपर्स के ओनर अनिरुद्ध गुप्ता ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए लिथियम बैटरियां एक बेहतर और पर्यावरण अनुकूल विकल्प बनकर सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि इन बैटरियों के उपयोग से न केवल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि उपभोक्ताओं को बार-बार बैटरी बदलने की समस्या से भी राहत मिलेगी।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ई-रिक्शा चालकों की सुविधा के लिए यहां फाइनेंस की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे वे आसानी से बैटरी और संबंधित उपकरण खरीद सकें। इस पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने और स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
उद्घाटन अवसर पर बबीता गुप्ता, मोहित, सतेंद्र ठाकुर, तन्नू, तृप्ति पुंडीर, सोनू सैनी और जितेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *