
श्यामपुर। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरा होने पर लालढांग मंडल के ग्राम नौरंगाबाद बूथ संख्या 20 बीजेपी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी ग्राम वासियों के साथ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा कुलदीप चौधरी और अध्यक्ष संजय सैनी सहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोदी के मन को बात सुनी।
कार्यक्रम की व्यवस्था में रजनी सैनी , शिवम रावत , श्याम लाल, चतुर सिंह , सीता सैनी , मुन्नी देवी रानी देवी, सावित्री देवी, वीणा देवी ,शकुंतला देवी ,कुसुम देवी बबीता देवी , मनोज देवी, रेणु देवी, प्रियंका देवी, रूपा देवी आशा देवी, वर्षा देवी, अभिषेक एवं ग्राम के सभी सम्मानित गणमान्य जन मौजूद रहे,