हरिद्वार। शनिवार को नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार द्वारा नगर क्षेत्र में नाला एवं घाटों की सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम भूपतवाला क्षेत्र में आरटीओ चौक के निकट स्थित नाले का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत निष्काम ट्रस्ट के समीप नाले की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। नगर आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी नालों की नियमित एवं प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
इसके पश्चात नगर आयुक्त नंदन कुमार द्वारा हर की पैड़ी, सुभाष घाट, बिरला घाट एवं विष्णु घाट क्षेत्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित मुख्य सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए गए कि घाटों पर नियमित सफाई कार्य कराया जाए तथा अतिक्रमण हटाकर घाट क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए, जिससे श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *