हरिद्वार। मंगलवार को प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक में व्यापारियों ने कुंभ निर्माण कार्यो की गुणवत्ता को लेकर विचार विमर्श किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ.विशाल गर्ग ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालु हरिद्वार आएंगे। ऐसे में कुंभ मेला कार्यो के अंतर्गत किए जा रहे सभी निर्माण गुणवत्तापूर्वक किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि हरकी पैड़ी के आसपास एवं बाजार की सड़कों पर टाइल्स लगाई जा रही है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डॉ.विशाल गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्थाई निर्माण कार्य प्रमुख रूप से करने की बात कह चुके हैंं। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी भी स्थाई निर्माण की मांग कर रहे हैं। सड़कों, बिजली, पानी, पार्किंग स्थलों का विकास करने के साथ घाटों का सौंदर्यकरण बेहतर तरीके से किया जाए। जिससे लंबे समय तक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला अधिकारी भी लगातार निर्माण कार्यों का जायजा ले रही हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी शासन-प्रशासन को सहयोग प्रदान करेंगे। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डॉ.विशाल गर्ग ने कहा कि कुंभ मेले को से कुशल संपन्न कराने के लिए व्यापारी तैयार हैं। कुंभ दिव्य भव्य तरीके से होगा तो व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, शहर महामंत्री विमल सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष विशाल मूर्ति भट्ट, तहसील महामंत्री आदेश मारवाड़ी, तहसील कोषाध्यक्ष मनोज सिरोही उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *