हरिद्वार। स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में बुधवार को छात्र-छात्राओं की ओर से दीपावली फेस्ट-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर दीपावली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की निदेशक डॉ. जयलक्ष्मी, अशोक गौतम एवं अंजुम सिद्दीकी सहित संस्थान के शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
फेस्ट आयोजन समिति की सदस्य दीपांशी धीमान ने बताया कि कार्यक्रम के तहत दीया डेकोरेशन, ट्रेडिशनल फ्लोर आर्ट (रंगोली), बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, दीपावली थाली डेकोरेशन, बेड डेकोरेशन, वॉल पेंटिंग और सोलो डांस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में वॉल पेंटिंग में शालिनी भंडारी, शुभम कुमार एवं सोनाक्षी सिंह ने प्रतिभाग किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में कनिका चौधरी, देवांश, समीक्षा, मुकुल, दिया नेगी, सानिया एवं सविता ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं में दिया नेगी, सानिया, सविता एवं योगराज सिंह ने पुरस्कार प्राप्त किए।
इस अवसर पर पंकज चौधरी, शुभम सिंह राठौर, अनुराग गुप्ता, अंकुर कुमार, दिलखुश कुमार, आशीष कुमार, मल्लिका पाहवा, मेघा चौहान, उमेश कुमार, एंवित कुमार, वर्षा रानी, ज्योति सिंह, धरणी धर वाग्ले एवं देवेंद्र सिंह रावत सहित संस्थान के शिक्षक एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *