हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हरिद्वार नगर द्वारा जिला अस्पताल, हरिद्वार रक्त केन्द्र के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संघ ने “जब किसी के खून से बचती है अंजान की जान, तब समझ आता है क्या होता है रक्तदान” के भाव के साथ सभी नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
शिविर का आयोजन 4 अक्टूबर 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक गीत गोविन्द मंडप, निकट रानीपुर मोड़, हरिद्वार में किया जाएगा। इस संबंध में प्रचार पोस्टर का विमोचन किया गया।
जिला संचालक डॉ. यतीन्द्र नाग्यान ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा को ही संगठन का मूल मानता है। रक्तदान एक ऐसा दान है जिसका कोई विकल्प नहीं है। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में डेंगू व अन्य बीमारियों के कारण रक्त की आवश्यकता बढ़ जाती है, ऐसे में युवाओं को आगे आना चाहिए। संघ का स्वयंसेवक समाज के हर संकट में सबसे पहले खड़ा होता है, रक्तदान शिविर उसी सेवा भावना का विस्तार है।
नगर संचालक एडवोकेट ज्ञानेश ठकराल ने कहा कि रक्तदान ही जीवनदान है। युवा देश की शक्ति हैं और रक्तदान जैसा पुनीत कार्य उन्हें नियमित रूप से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ का उद्देश्य केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ स्वयंसेवक बनाना नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से जागरूक और संवेदनशील नागरिक बनाना भी है। जिला अस्पताल के सहयोग से यह शिविर पूरी तरह सुरक्षित और चिकित्सकीय मानकों के अनुसार आयोजित होगा। उन्होंने हरिद्वार के सभी सामाजिक संगठनों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों और छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे इस महायज्ञ में आहुति दें।
संघ के कार्यकर्ताओं ने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक दाता का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
शिविर को सफल बनाने के लिए संघ के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए 8755904378, 9837640098, 7017088408, 9999497664, 9897611115 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *