
हरिद्वार। लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर पूर्ति अधिकारी बनने पर ग्राम आत्मलपुर बोंगला निवासी दिव्या चौहान को क्षत्रिय चौहान कल्याण महासभा, हरिद्वार की ओर से उनके आवास पर पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। महासभा के पदाधिकारियों ने दिव्या की सफलता को समाज और क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया।
महासभा के अध्यक्ष राजेन्द्र चौहान ने कहा कि दिव्या बचपन से ही होनहार रही हैं। उन्होंने कहा कि दिव्या की सफलता के पीछे उनके माता-पिता सरोज देवी और रणवीर चौहान के परिश्रम और सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
महासभा के सदस्य धर्मेन्द्र चौहान ने कहा कि दिव्या की उपलब्धि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को दिव्या से प्रेरणा लेकर मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर बसंत चौहान, अरविन्द चौहान, धर्मेन्द्र चौहान, गौरव चौहान, भारत भूषण चौहान, पवन चौहान, अधिवक्ता राहुल सनी चौहान, विनीत प्रताप सिंह, शिवम चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रताप प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने दिव्या चौहान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।