हरिद्वार। शुक्रवार को पुलिस लाइन हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन के अंदर बेहद विशाल प्रांगण में मुख्यमार्ग के किनारे जनपद के सभी थानों द्वारा लगाई गई आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। झांकियां देख अनेकों चेहरों पर मुस्कान बिखरी। भारी संख्या में पहुंचे पुलिस परिवार, आमजन, छोटे-बड़े सब अपने मोबाइलों में झांकियों की फोटो कैद करते और सेल्फी लेते दिखे।
कार्यक्रम में शामिल होने अपने परिवार एवं तमाम पुलिस ऑफिसर्स के साथ पुलिस लाइन पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित व एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा झांकियों की मनोहर छवि का आनंद लिए गया व तत्पश्चात बहुउद्देशीय हॉल पर रिक्रूट आरक्षियों एवं पुलिस मॉडर्न स्कूल की छात्र छात्राओं के रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया गया।
गायक कलाकार विकास भारद्वाज, सूरज बंडवाल, संगीता ढोंडियाल व अज्जू तोमर के मधुर गीतों पर विभिन्न गानों पर भव्य नृत्य प्रस्तुति ने दर्शक दीर्घा को रोमांचित कर झूमने पर मजबूर कर दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाने के पश्चात एसएसपी समस्त ऑफिसर्स सहित दुर्गा मन्दिर में देर रात्रि श्री कृष्ण भगवान की जन्म होने पर पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। दुर्गा मन्दिर🚩 में आकर्षक सजावट एवं चारधाम मॉडल की अति विशेष झांकी का अवलोकन कर शुभ मुहूर्त में लड्डू गोपाल के जन्म लेते ही सभी ऑफिसर्स ने बारी-बारी कन्हैया को झूला झुलाकर जन्मोत्सव मनाया तथा प्रांगण में मौजूद आमजन को प्रसाद वितरित किया।
इस दौरान हुई जबरदस्त आतिशबाजी से पूरा क्षेत्र रोमांचित हो गया।
उक्त अविस्मरणीय कार्यक्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, एसपी सिटी अभय सिंह, एसपी संचार विपिन कुमार सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स और गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *