हरिद्वार। महामंडलेश्वर साध्वी भगवती पुरी ने निरंजनी अखाड़े में स्थित कार्तिकेय मंदिर में पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर महामंडलेश्वर साध्वी भगवती पुरी का स्वागत किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि समाज को सांस्कृतिक रूप से एकजुट कर राष्ट्र की एकता अखंडता को मजबूत करने में संत महापुरूषों की अहम भूमिका रही है। महामंडलेश्वर साध्वी भगवती पुरी विद्वान संत हैं और सनातन के प्रचार प्रसार में उल्लेखनीय योगदान कर रही हैं। सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। महामंडलेश्वर साध्वी भगवती पूरी ने कहा कि संत परंपरांओं का पालन करते हुए अखाड़े की उन्नति और समाज को धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर करना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज सनातन परंपरांओं के संरक्षण संवर्द्धन के साथ मानव कल्याण में भी अहम योगदान कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में प्रयागराज महाकुंभ की तर्ज पर हरिद्वार कुंभ भी भव्य और दिव्य स्वरूप में संपन्न होगा। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर साध्वी भगवती पुरी सनातन के प्रचार प्रसार के साथ मातृशक्ति के कल्याण में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी तेजेसानंद गिरी, महंत राज गिरी, महंत सतीश वन, संघ नेता पदम सिंह, स्वामी आलोक गिरी व पंडित अधीर कौशिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *