
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कनखल पुलिस ने हुड़दंग और लड़ाई-झगड़े करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अपराधियों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में 17 मई 2026 को कनखल पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग कर रहे 07 लोगों को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सौरभ निवासी मिस्सरपुर, मनोज निवासी लक्सर, अनमोल निवासी शाहपुर, रोहित चौहान निवासी जगजीतपुर, हरमिंदर निवासी शाहपुर, राधेश्याम निवासी मिस्सरपुर और करण भाटिया निवासी गुलाब बाग कनखल शामिल हैं।
कनखल पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धनराम शर्मा, अपर उपनिरीक्षक सूरजपाल, हेड कांस्टेबल रविंद्र तोमर, कांस्टेबल विशन चौहान और कांस्टेबल जितेंद्र राणा शामिल रहे।
