हरिद्वार। चारधाम यात्रा 2026 को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र पर पंजीकरण प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। दसवें दिन कुल 2776 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया।
जारी आंकड़ों के अनुसार, बद्रीनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 781 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। वहीं केदारनाथ धाम के लिए 734, गंगोत्री धाम के लिए 635 और यमुनोत्री धाम के लिए 626 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। हेमकुंड साहिब के लिए इस दिन कोई पंजीकरण दर्ज नहीं हुआ।
प्रशासन के मुताबिक, ऋषिकुल मैदान स्थित इस पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 25,684 यात्री चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। विभिन्न राज्यों से आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ने की संभावना है।
प्रशासन द्वारा पंजीकरण केंद्र पर यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। साथ ही सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *