हरिद्वार। शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान और सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने हरिद्वार के देवपुरा चौक से रेलवे स्टेशन तक फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया।
अभियान के दौरान फुटपाथों पर लगी रेहड़ी-पटरी और अस्थायी दुकानों को हटाकर रास्ता खाली कराया गया। टीम की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही, जबकि कई दुकानदारों ने स्वयं भी अपना सामान समेट लिया।
सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने बताया कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और सार्वजनिक मार्गों को बाधा मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नो पार्किंग जोन में खड़ी होने वाली ई-रिक्शा और अन्य वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुविधा और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए आगे भी नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *