ऋषिकेश। योग नगरी के दीपक
नौटियाल मार्शल आर्ट्स के चर्चित खेल मुए थाई के राष्ट्रीय रेफरी बन गए हैं। विगत दिनों हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप के अवसर पर इस खेल की राष्ट्रीय रेफरी एवं जज परीक्षा-2025 में देश भर के सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया था। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस परीक्षा की थ्योरी एव प्रेक्टिकल दोनों को उत्तीर्ण कर दीपक नौटियाल अब फेडरेशन के राष्ट्रीय रेफरी एवं जज बन गए हैं। उत्तराखंड मुए थाई एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष एशियाई कोच सतीश जोशी ने दीपक को राष्ट्रीय रेफरी एवं
जज का प्रमाण पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड राज्य से मात्र 4 चयनित प्रतिभागियों ने इस राष्ट्रीय परीक्षा में भाग लिया था। दीपक नौटियाल ने उक्त परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। वह अब राष्ट्रीय स्तर की सभी प्रतियोगियों में बतौर रेफरी एवं
जज के रूप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। गौरतलब है कि देश में तेजी से लोकप्रिय हो रहा मुएथाई खेल अब ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया सहित अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का भी सम्मानित सदस्य होने के साथ साथ एशियन यूथ गेम्स, एशियन इंडोर मार्शल आर्ट्स गेम्स, वर्ल्ड गेम्स, विश्व मिलिट्री गेम्स, विश्व पुलिस गेम्स, विश्व यूनिवर्सिटी गेम्स सहित विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्म पर खेला जाने वाला खेल बन चुका है। दीपक
नौटियाल के राष्ट्रीय रेफरी नियुक्त होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज वर्मा सहित महासचिव श्रीराम चौधरी, उत्तराखंड स्पोर्ट्स कौंसिल के वाइस चेयरमैन हेमराज बिष्ट, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी , विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, उत्तराखंड संघ के चेयरमैन हरीश कोठारी, महासचिव नीलेश जोशी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सूद, डोईवाला नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, तकनीकी निदेशक विशान क्षेत्री, उत्तराखंड मार्शल एकेडमी की निदेशक प्रज्ञा जोशी दर्जनों खिलाड़ियों एवं
खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *