हरिद्वार। रविवार को श्री विश्नोई आश्रम भीमगोड़ा के ब्रह्मलीन परमाध्यक्ष स्वामी राजेन्द्रानन्द महाराज को सभी तेरह अखाड़ों के संतो महंतो एवं देश भर से आए विश्नोई समाज के हजारों गणमान्य लोगों और श्रद्धालु भक्तों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित। इस अवसर पर ब्रह्मलीन महंत राजेंद्रानंद महाराज के शिष्य स्वामी प्रणवानंद महाराज की तेरह अखाड़ों के संतो ने तिलक चादर विधि की।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी शोक संदेश के माध्यम से ब्रह्मलीन महंत राजेंद्रानंद महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।
महामंडलेश्वर स्वामी भगवत स्वरूप की अध्यक्षता एवं महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद के संचालन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज का समूचा जीवन गौ, गंगा, गीता और समाज को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि महंत राजेन्द्रानंद महाराज ने विश्नोई समाज को धर्म के मार्ग पर चलाकर सनातन धर्म संस्कृति को संरक्षित करने का काम किया।
भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति को मजबूत करने में ब्रह्मलीन महंत राजेंद्रानंद महाराज ने अपना समूचा जीवन समर्पित किया। उन्होंने जीवन पर्यंत गौ माता की सेवा की ओर विश्नोई समाज को सनातन धर्म संस्कृति के प्रति जागरूक किया।
स्वामी भगवत स्वरूप महाराज ने कहा कि अपना पूरा जीवन समाज को समर्पित करने वाले ब्रह्मलीन महंत राजेंद्रानन्द महाराज सरलता की प्रतिमूर्ति थे। सोनीपत से कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत राजेंद्रानंद महाराज ने देश के विश्नोई समाज को एकजुट कर धर्म के मार्ग पर चलाया। पर्यावरण और जीव संरक्षण का पाठ पढ़ाया। नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि महंत राजेंद्रानन्द महाराज बड़े दयालु और कृपालु प्रवृति के संत थे। महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने कहा कि महंत राजेंद्रानन्द महाराज ने गौ सेवा करने में अहम भूमिका निभा कर समाज को गौ माता के प्रति समर्पण की भावना लोगों में जागृत की। श्री विश्नोई आश्रम भीमगोड़ा के नवनियुक्त परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज ने कहा कि गुरुदेव के बताए मार्ग पर चलकर गौ, गंगा, गीता, देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए गुरुदेव द्वारा स्थापित सेवा प्रकल्पों को बढ़ाने का काम करेंगे। देश के विश्नोई समाज को सनातन धर्म संस्कृति को मजबूत करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर स्वामी गर्व गिरि, स्वामी चिंदविलासानंद सरस्वती, स्वामी अनंतानंद, आत्मप्रकाशानंद यति, राम मुनि, श्रीमहंत विष्णुदास, दुर्गादास, महंत रविदेव शास्त्री, आचार्य हरिहरानंद, महामंडलेश्वर हरिवल्लभ शास्त्री, महंत रघुवीर दास, महंत मुकेशानंद, महंत विवेकानंद, महंत सूरजदास, महंत नारायण दास पटवारी, महंत आलोक गिरि, महंत विनोद महाराज, महंत मोहनदास, महंत शुभम् गिरि, महंत कृष्णदेव, महंत जगदीश सिंह, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, हुक्कम राम विश्नोई, सलिल विश्नोई, जिला पंचायत अध्यक्ष शैफाली सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा भजनलाल के पौत्र विधायक भव्य विश्नोई, पूर्व विधायक बिहारी लाल विश्नोई, विधायक रणधीर परिहार, डॉ.सीमा, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, मेयर किरण जैसल, पार्षद सुमित चौधरी, सूर्यकांत शर्मा, समाज सेवी प्रमोद गिरि, धर्मेंद्र विश्नोई, ब्रह्मलीन महंत स्वामी राजेंद्रानन्द महाराज के शिष्य स्वामी जयानंद महाराज, स्वामी गोविंद शरणानंद, स्वामी अमृतानंद, स्वामी रमतानंद, राघवानंद, प्रभुतानंद, नरेशानंद, जगदेवानंद, विश्वंभरानन्द, स्वामी सर्वानंद, गोविंद शरणानंद, विश्वात्मानंद, गजानंद, सागरानंद, शतानंद, डॉ.सच्चिदानंद आचार्य, पप्पूराम डारा ने संतो महंतो का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *