हरिद्वार। गुरुवार को हरिद्वार स्थित डाम कोठी पर भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य एवं भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी के आगमन पर ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा लोकेश पाल की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सभी ने फूल-मालाएं एवं शॉल भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने हरिद्वार ओबीसी मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तर के निवर्तमान पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक कर संगठन की भावी रणनीति एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने डबल इंजन भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत लगातार वैश्विक स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तथा देश की जीडीपी में निरंतर वृद्धि हो रही है।
प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि प्रदेश में ओबीसी मोर्चा का प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक पुनर्गठन किया जाएगा तथा निष्ठावान एवं राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को संगठन में पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा पुनः प्रचंड बहुमत से उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लोकेश पाल ने कहा कि हरिद्वार जिले की पांचों विधानसभा सीटों में ओबीसी मतदाताओं की संख्या 50 प्रतिशत से अधिक है। संगठन के सभी कार्यकर्ता ओबीसी समाज के बीच जाकर भाजपा की नीतियों को पहुंचाने एवं पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करने का कार्य सभी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजनीर कश्यप, संदीप, रवि कश्यप, आदित्य गिरी, सर्वेश प्रजापति, महक सिंह, मोहित वर्मा, मनोज वर्मा, डॉ. प्रेमप्रकाश सतलेवाल, संगीता चौधरी, श्याम सिंह रोड, मरकी साम्बोज, आशीष चौधरी, लव कुमार, सुधीर सैनी, तिलकराम सैनी, प्रदीप प्रजापति, बीरेंद्र चौधरी, अजय राजपूत, दीपांकर सैनी, अजय मलिक सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *