हरिद्वार। सोमवार को रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने नगरपालिका शिवालिकनगर अंतर्गत वार्ड नंबर -12 रामधाम कॉलोनी की रोशनपुरी कॉलोनी में आंतरिक सड़क एवं पुलिया के निर्माण का कार्य पूजन कर शुरू कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों द्वारा विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद एवं स्वागत किया गया।
इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। राज्य सरकार द्वारा अधिकारियों को सख्त निर्देश हैं कि विकास कार्यो की गुणवत्ता से किसी प्रकार का कोई समझौता ना किया जाये। सरकार की विभिन्न योजनाओं से पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य प्रगति पर है। भाजपा सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। जनता को मूलभूत सुविधाओं का और भी बेहतर लाभ दिलाने का भाजपा सरकार का वायदा लगातार धरातल पर नजर आ रहा है।
सांसद प्रतिनिधि अतुल वशिष्ठ ने कहा कि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने क्षेत्र के विकास कार्यो में नया कीर्तिमान स्थापित किया है, उनकी कार्यप्रणाली से योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य धरातल पर नजर आ रहे हैं।
स्थानीय सभासद गरिमा सिंह ने रानीपुर विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि विकास कार्यों के दृष्टिकोण से नई बसी कॉलोनियों में ही कई करोड रूपए की लागत से पिछले कुछ समय में ही विभिन्न विकास कार्य हुए हैं, उनकी कार्यप्रणाली अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक प्रेरणा है।
उद्घाटन कार्यक्रम में अश्वनी कुमार, सतपाल सिंह,संजीव चौहान, नीटू कुमार, कमलाकर शास्त्री,सूरज नेगी, ललित कुमार, प्रीतम, भूरा कुमार, सौरभ सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *