हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के नेतृत्व में शुक्रवार को हर की पौड़ी स्थित सुभाष घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घाट क्षेत्र, नालियों और आसपास जमा कचरे की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया।
जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई का कार्य नहीं, बल्कि एक सामाजिक चेतना का आंदोलन है जिसमें सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं और निर्धारित डस्टबिन में ही कचरा डालें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियानों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट और संजीव चौधरी ने बताया कि स्वच्छता अभियान की शुरुआत हर की पौड़ी के पास स्थित सुभाष घाट से की गई है। अगले चरण में यह अभियान मंडल और बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वच्छता का संदेश पहुंच सके। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल और सचिन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर पूरे उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह और आमजन स्वच्छता आंदोलन को सफल बनाने के लिए आगे आ रहे हैं।
जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा और जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी की नई पहल के अनुसार, जिस भी स्थान पर मुख्यमंत्री सभा करेंगे, वहां स्वयं स्वच्छता अभियान भी चलाएंगे। इसके लिए सभी जिला अधिकारियों, नगर निगमों, ग्राम पंचायतों और सरकारी कर्मचारियों को साफ-सफाई को प्राथमिकता देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
अभियान में हीरा सिंह बिष्ट, संजीव चौधरी, लव शर्मा, आशु चौधरी, तरुण नय्यर, सीमा चौहान, संदीप अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, विनीत जोली, रितु ठाकुर, रेशु चौहान, पारुल चौहान, विपिन शर्मा, रीता सैनी, प्रशांत शर्मा, अभिनव चौहान, मनोज चौहान, राजीव भट्ट, कमल प्रधान, लक्ष्मण सिंह नागर, विनीत प्रताप सिंह, अरविंद कुशवाहा, पवन कपूर, सुशील कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *