हरिद्वार / भगवानपुर। कोतवाली भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत रविदास आश्रम ग्राम टकाबरी में निवासरत महंत की गुमशुदगी व हत्या से संबंधित गुमशुदगी क्रमांक 02/02026 व शव मिलने पर तरमीम मुकदमा अपराध संख्या 85/26 धारा 103(1), 238, 61(2) बीएनएस संबंधित प्रकरण में एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा अभियोग की गंभीरता को देखते हुए और बिंदुओं पर गहनता से जांच किए जाने हेतु एसआईटी गठित करने के आदेश जारी किए गए हैं।
एसआईटी का नेतृत्व एसपी देहात शेखर चंद सुयाल करेंगे जिसमें सीओ से लेकर सिपाही रैंक तक के कुल 06 सदस्यों को शामिल किया गया है।

सदस्यों का विवरण…
1- सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी।
2- निरीक्षक राजीव रौथांण।
3- उप निरीक्षक नीरज रावत।
4- उप निरीक्षक बालाराम जोशी।
5- आरक्षी संजय पंवार।
6- आरक्षी उवैदुल्ला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *