
हरिद्वार। जनपद में एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। थाना झबरेड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार 18 फरवरी 2026 को थाना झबरेड़ा क्षेत्र में सत्यापन/चेकिंग अभियान के दौरान मानकपुर गांव जाने वाली रोड पर बाइक सवार एक संदिग्ध युवक को रोका गया। पुलिस टीम द्वारा जब मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए तो युवक घबराने लगा और कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। जांच में सामने आया कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी की है और झबरेड़ा क्षेत्र से ही चुराई गई थी।
सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी दीपक ने अन्य दो चोरी की मोटरसाइकिलों के बारे में भी जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल तीन स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जो अलग-अलग मामलों में चोरी की गई थीं।
आरोपी का विवरण…
दीपक पुत्र ललित उर्फ मन्नू, निवासी खेड़ा मूगल थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी लाठरदेवा हूण, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार।
बरामदगी का विवरण…
1- स्पलेंडर प्लस – संबंधित मु.अ.सं. 27/2026, धारा 303(2), 317(2) BNS, थाना झबरेड़ा।
2- स्पलेंडर प्लस – संबंधित मु.अ.सं. 28/2026, धारा 303(2), 317(2) BNS, थाना झबरेड़ा।
3- स्पलेंडर प्लस – संबंधित मु.अ.सं. 73/2026, धारा 303(2), 317(2) BNS, कोतवाली गंगनहर।
पुलिस टीम…
1- थानाध्यक्ष अजय शाह।
2- उ.नि. रविन्द्र सिंह।
3- उ.नि. जय सिंह राणा।
4- हे.का. रामवीर।
5- हे.का. हरेन्द्र कुमार।
6- का. रणवीर।
