हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में अवैध खनन के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने संलिप्तता के तथ्य सामने आने पर एक आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित आरक्षी को निलंबन अवधि के दौरान पुलिस लाइन में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई अवैध खनन के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है।
मामले की प्रारंभिक जांच सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी को सौंपी गई है। एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि पूरे प्रकरण की विस्तृत और तथ्यात्मक जांच एक सप्ताह के भीतर पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *