
हरिद्वार। शनिवार को एसएमजेएन पीजी कॉलेज में जिला प्रशासन के स्वच्छता महा-अभियान के अंतर्गत एक वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC), राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और रेडक्रॉस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने सभी प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और हरित भारत’ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” थीम न केवल शहर को साफ रखेगी, बल्कि यह भविष्य में एक बड़े जनजागरण आंदोलन का रूप लेगी। प्रो. बत्रा ने सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयासों को अनिवार्य बताया।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं IQAC समन्वयक डॉ. संजय माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी मांग है। आज के छोटे-छोटे प्रयास ही आने वाली पीढ़ी को एक सुखद और सुरक्षित भविष्य प्रदान करेंगे।
स्वच्छता अभियान के दौरान कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से डॉ. मनमोहन गुप्ता, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. पदमावती तनेजा, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, रुचिता सक्सेना और यादविंदर सिंह, भूमिका बिष्ट, गीतिका, ज्योति, इशिका, वैभवी, कंचन कोतवाल, निकिता, प्रिया रघुवंशी, तन्नू, कार्तिक आर्य, सोयब, अंश कुमार सहित भारी संख्या में स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया।
