हरिद्वार। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में 26 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि भव्य झांकियों व बैंड बाजों से सुसज्जित शोभायात्रा का शुभारंभ अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी करेंगे। शोभायात्रा निकुंज विहार लाल मंदिर रोड़ ज्वालापुर से शुरू होकर आर्यनगर चौक, शंकर आश्रम चौक, चंद्राचार्य चौक होते हुए परशुराम घाट गोविंदपुरी पहुंचकर संपन्न होगी। शोभायात्रा का नेतृत्व स्वामी कार्तिकेय गिरी महाराज करेंगे। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति को पहचानना चाहिए। भगवान परशुराम का जीवन पूरे समाज के प्रेरणादायी है। युवा वर्ग को बुराईयों का अंत कर समाज को दिशा देने वाले भगवान परशुराम के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र, धर्म एवं समाज सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर स्वामी कार्तिकेय गिरि, ऋषि शर्मा, बृजमोहन शर्मा, भागवताचार्य पवन कृष्ण शास्त्री, बैजनाथ भट्ट, आचार्य विष्णु प्रसाद शास्त्री, चूड़ामणि आचार्य, अभिमन्यु शास्त्री, आदित्य जगुड़ी, सचिन पनौली, रुद्राक्ष भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *