हरिद्वार। नगर निगम प्रशासन के साथ मेयर किरण जैसल भी शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने में जुट गयी हैं। गुरुवार को मेयर किरण जैसल ने कनखल और जगजीतपुर में चलाए जा रहे सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अभियान में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि प्रतिवर्ष कांवड़ मेले के बाद शहर में बड़े पैमाने पर गंदगी पसर जाती है। जिसे नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी मिलकर साफ करते हैं। कांवड़ियों द्वारा छोड़ गए कचरे को साफ करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। सफाई कर्मचारी घाटों, मंदिर परिसरों, बाजारों में बड़े पैमाने पर निरंतर सफाई कर रहे हैं। शहर को पूर्व की तरह साफ सुथरा करना नगर निगम का संकल्प है। जल्द ही शहर को गंदगी से मुक्त कर दिया जाएगा। मेयर ने स्थानीय लोगों, व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं से भी सफाई अभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शहर हम सबका है। इसे साफ रखना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *