बिना एक पल की देरी किए जल पुलिस ने लहरों में फंसे युवक को बचाया
जल पुलिस हरिद्वार
आज दिनांक 22 मई 2023 को परमार्थ निकेतन घाट पर एक युवक गंगा जी को पार करने की कोशिश में गंगा जी के बीच में जाकर लहरों में फंस गया और डूबने लगा।
घाट पर मौजूद हरिद्वार जल पुलिस के गोताखोर विक्रांत ने तत्परता दिखाते हुए गंगा जी में छलांग लगाकर बड़ी मशक्कत के साथ युवक को सकुशल बचाया व उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
युवक का विवरण-
मनजीत s/o रजत कुमार निवासी जिला बैट्टीया बिहार उम्र 20 वर्ष
