हरिद्वार / रुड़की। रुड़की वन विभाग की रेंज के ग्राम भौंरी में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक गुलदार लगभग 15 फीट गहरे कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने जब कुएं में गुलदार को देखा तो तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने गुलदार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के दौरान मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही।
ऑपरेशन में हरिद्वार QRT टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर काबू में किया, जिसके बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम, वन कर्मी और पशु चिकित्सकों की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गुलदार को आगे की कार्रवाई के लिए चिड़ियापुर रेंज भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *