हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के सुकराता में रोह नदी पर पुल बनाने के लिए लंबे समय से चली आ रही मांग सरकार ने मान ली है। रोह नदी पर 36 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए बजट जारी कर दिया गया है। लगभग साढ़े 05 करोड़ रुपए की लागत से जल्द पुल बनकर तैयार होगा। इस योजना के लिए शासनादेश जारी होने पर विधायक अनुपमा रावत ने खुशी जताई है। विधायक का कहना है कि 2012 से पुल की मांग चली आ रही थी। ये पुल बहादराबाद और पथरी समेत दर्जनों गांवों को जोड़ता है। पुल बनने से हजारों की आबादी को फायदा होगा। शासनादेश जारी होने के बाद विधायक अनुपमा रावत ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *